नगर निगम अध्यक्ष एवं एमआईसी सदस्यों ने ग्रहण किया पदभार

देवास। नगर निगम में नव निर्वाचित परिषद के अध्यक्ष रवि जैन ने विधायक प्रतिनिधि विक्रमसिंह पवार, महापौर गीता अग्रवाल, जिला अध्यक्ष राजीव खंडेलवाल एवं प्राधिकरण के पूर्व उपाध्यक्ष दुर्गेश अग्रवाल की उपस्थिति में पदभार ग्रहण किया। साथ ही मेयर इन काउंसिल के नव निर्वाचित सदस्य पिंकी संजय दायमा सामान्य प्रशासन विभाग, रितिका विनय सांगते जल कार्य तथा सीवरेज विभाग, गणेश पटेल लोक निर्माण एवं उद्यान विभाग, जितेंद्र मकवाना राजस्व विभाग, अजय तोमर वित्त लेखा विभाग, सपना अजय पंडित विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग, धर्मेंद्रसिंह बैस स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन विभाग, मुस्तफा अंसार एहमद यातायात एवं परिवहन विभाग, रामदयाल यादव योजना एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग, शीतल गेहलोत शहरी गरीबी उपशमन प्रकोष्ठ विभाग द्वारा भी अपने-अपने कक्षों में पदभार ग्रहण किया गया। इसके पश्चात निगम अध्यक्ष रवि जैन ने निगम अधिकारियों व कर्मचारियों को तिरंगा बैज लगाए। उक्त अवसर पर मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, वरिष्ठ भाजपा नेता ओम जोशी, भरत चौधरी, शशिकांत यादव, निगम उपायुक्त वित्त पुनीत शुक्ला, उपायुक्त तनुजा मालवीय, लोकेंद्रसिंह सोलंकी, सहायक आयुक्त तुराब पठान, कार्यालय अधीक्षक अशोक उपाध्याय सहित कई लोग उपस्थित थे।