देवास शहर भव्य साज सज्जा के साथ मना रहा है नगर गौरव दिवस

देवास / देवास शहर भव्य साज सज्जा के साथ मना रहा है नगर गौरव दिवस, गौरव दिवस को लेकर चल रही तैयारियों के साथ परेड ग्राउड पर 26 सितम्बर को होने वाली महाआरती, दीपोत्सव भव्य आतिशबाजी तथा प्रसिद्ध गायक उदित नारायण की भजन संध्या को लेकर चल रही तैयारीयों का जायजा कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, आयुक्त विशालसिंह चौहान, सहायक कलेक्टर टी प्रतिक राव, नोडल सौरभ त्रिपाठी द्वारा लेकर भजन संध्या मच को लेकर चर्चा की साथ ही लगभग 50 हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था के साथ आतिशबाजी एवं होने वाली महाआरती दीपोत्सव पर भी विस्तृत चर्चा की। पीने के पानी के साथ अन्य व्यवस्था सुचारू रूप से हो इस हेतु संबंधितो को निर्देशित किया गया। इसी के साथ 27 सितम्बर को दोपहर 12 बजे से कुशाभाऊ ठाकरे स्टेडियम से निकलने वाली विशाल चुनरी यात्रा में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भी विशेष रूप से सम्मिलित होगें। 28 सितम्बर को कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन दोपहर 12 बजे से परेड ग्राउंड पर किया जायेगा।