देवास मना रहा है गौरव दिवस  26 से 28 सितम्बर तक होंगे ऐतिहासिक कार्यक्रम

गौरव दिवस महोत्सव मे सभी समाज के लोग सम्मिलित हो समाज के प्रबुद्धजनो के साथ निरंतर की जा रही है बैठक
देवास/ शहर मे नगर गौरव दिवस महोत्सव का आयोजन 26 से 28 सितम्बर तक मनाया जावेगा। नगर गौरव दिवस मे महाआती एवं संगीत निशा तथा भव्य चुनरी यात्रा व कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन होगा। नगर गौरव दिवस मे होने वाले भव्य आयोजनो मे अधिक से अधिक संख्या मे नागरिको से शामिल होने की अपील जिला प्रशासन ने की है। इसी अन्तर्गत नगर गौरव दिवस को भव्य स्तर पर मनाने हेतु निगम सभापति रवि जैन एवं आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा विभिन्न समाज के पदाधिकारियो के साथ गौरव दिवस का सफल आयोजन हो इस हेतु सर्वसमाज के साथ निरंतर बैठक आयोजित की जा रही है। इस संबंध में गत दिवस सिंधी समाज तथा वल्मिकी समाज की बैठक सिंधी धर्मशाला एवं हर्षल मांगलिक भवन मे सम्पन्न हुई। सभापति रवि जैन, निगम आयुक्त विशालसिह चौहान, उपायुक्त वित्त डॉ. पुनित शुक्ला का समाज के सभी लोगो ने साफा एवं पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया। सभापति रवि जैन ने समाज के उपस्थित पदाधिकारियो से आयोजित गौरव दिवस कार्यक्रम मे परिवार सहित सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया ओर बताया कि परेड ग्राउण्ड पुलिस लाईन पर 26 सितम्बर को महाआरती सांय 7 बजे एवं संगीत निषा मे सुप्रसिद्ध गायक उदित नारायण की भजन संध्या का आयोजन रात्री 8 बजे से आरंभ होगी। 27 सितम्बर को भव्य चुनरी यात्रा दोपहर 12 बजे आई. टी. आई ग्राउण्ड से प्रारंभ होगी जिसमे प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिह चौहान सम्मिलित होंगें तथा 28 सितम्बर को कन्या पूजन एवं कन्या भोज का आयोजन दोपहर 12 बजे से परेड ग्राउण्ड पर ही होगा। सभी समाजजनो से आयुक्त ने कहा कि आप सभी के सहयोग से गौरव दिवस को सफल बनायेगें। गौरव दिवस शासकीय कार्यक्रम न होकर देवास शहर के सभी नागरिको का है। सभी नागरिको के साथ हम गौरव दिवस को मनाकर देवास का गौरव बडायेगें। आयुक्त ने गौरव दिवस के प्रथम दिवस महाआरती पर अपने घरो, प्रतिष्ठानो पर दिये लगाये जाने की अपील भी समाजनो से की। इस अवसर पर सिंधि समाज अध्यक्ष विष्णु तलरेजा, पार्षद पिंकी नितीन आहूजा तथा वाल्मिकी समाज के मुखिया अशोक कल्याणे ने समाज के लोगो की ओर से गौरव दिवस को सफल बनाने के लिए हर संभव सहयोग देने हेतु कहा।