देवास को प्लास्टिक फ्री बनाने के लिए निकाली जागरूकता रैली

देवास। प्लास्टिक व पॉलीथिन से होने वाले नुकसान को देखते हुए नगर निगम सहयोगी संस्था द्वारा प्लास्टिक फ्री देवास जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इसमें संपूर्ण शहरवासियों को संदेश दिया गया कि प्लास्टिक व पॉलीथिन का प्रयोग स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। इससे कई प्रकार की गंभीर बीमारियां होती है। साथ ही प्लास्टिक मिट्टी की उर्वरा शक्ति को भी नष्ट करता है। रैली के दौरान आमजन से अपील की गई कि वे पॉलीथिन की जगह अधिक से अधिक कपड़े की थैली का उपयोग करें। इसके साथ ही संस्था सदस्यों ने सब्जी मंडी में सब्जी विक्रेताओं को डिजिटल पेमेंट की प्रक्रिया समझाई और डिजिटल लेनदेन के लिए प्रेरित किया।