दिव्यांगजन एवं कल्याणी महिलाओ को आत्म निर्भर बनाने हेतु प्रशिक्षण

देवास/ नगर निगम पेंशन शाखा से प्राप्त जानकारी अनुसार दिव्यांग (मुख बधिर) और कल्याणी महिलाओ को अत्म निर्भर बनाने के उद्देश्य से सामाजिक न्याय विभाग द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे कक्षा 12 वी उत्तीर्ण, 18 से 35 वर्ष की आयु के दिव्यांग (मुख बधिर) और कल्याणी महिलाओ को मोटर व्हीकल मेकेनिक, ब्यूटिशियन कोर्स, सूत कटाई, कपडा बुनाई, फैशन डिजाईनिंग का प्रशिक्षण देकर रोजगारोन्मुखी अवसर प्रदान किये जायेगें। साथ ही ऐसे दिव्यांगजन, वरिष्ठजन, कल्याणी, ट्रांसजेंडर जिन्होने नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, फोटोग्राफी, साहित्य, विभिन्न राष्ट्रीय अंतर्राष्ट्रीय खेल-कूद प्रतियोगिताओ मे उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो तथा इस विद्या मे निपुर्ण हो ऐसे सभी इच्छुक एवं योग्य आवेदक 3 दिवस के अंतराल मे नगर निगम की समग्र सामाजिक सुरक्षा पेंशन विभाग मे सम्पर्क कर सकते है।