दिल के लिये दिल से एक पौधा अवश्य लगावे- आयुक्त पौधारोपण कार्यक्रम शनिवार से प्रारंभ

दिल के लिये दिल से एक पौधा अवश्य लगावे- आयुक्त
पौधारोपण कार्यक्रम शनिवार से प्रारंभ
देवास/ पौधारोपण कार्यक्रम जिला प्रशासन एवं नगर निगम प्रशासन द्वारा शहर के आम नागरिको के सहयोग से माता टेकरी पर दिनांक 11 जुलाई (शनिवार) को आयोजित किया जा रहा है। पूर्व मे पौधारोपण कार्यक्रम रविवार को आयोजित किया जाना था, अपरिहार्य कारणो से अब पौधारोपण कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। उक्त जानकारी देते हुये नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि टेकरी पर व टेकरी के आस-पास मे वृह्द स्तर पर पौधो का रोपण कार्य किया जावेगा। जिसके अन्तर्गत माता टेकरी पर एवं शहर मे घर-घर पौधा वितरण एवं शहर के गार्डनो मे लगभग 1 लाख पौधा रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। होने वाले पौधारोपण कार्यक्रम मे पौधो को रोपण के साथ उन्हें एक वर्ष तक जीवित रखने का भी संकल्प लिया जावेगा। पौधारोपण कार्य माता टेकरी पर सेक्टर वाईज किया जाना सुनिश्चित किया गया है। जिसमे पौधारोपण कार्य मे टेकरी पर पधारे सभी आगन्तुको द्वारा सेक्टर वाईज पौधो को रोपण किया जाना है। पौधारोपण मुहिम आम जनता के माध्यम से निरंतर जारी रहेगी। जिसमे घर-घर दिये जाने वाले पौधो का प्रतिदिन रोपण कार्य आम जनता द्वारा अपने घरो, आस-पास गार्डनो मे किया जाना होगा। जिससे देवास शहर हराभरा व सुन्दर होने के साथ ही प्रदुषण मुक्त होगा। आयुक्त ने आम नागरिको से अपील कि है कि वे पौधारोपण कार्यक्रम मे भाग लेकर दिल के लिये दिल से एक पौधा अवश्य लगावे।