जन सेवा अभियान की समीक्षा बैठक संपन्न

देवास। प्रदेश में चल रहे मुख्यमंत्री जनसेवा अभियान के तहत देवास में भी अभियान चलाया जा रहा है। निगम सीमा क्षेेत्र के 45 वार्डो में घर घर सर्वे किया जा रहा है जिससे कि जनसेवा अभियान में पात्र हितग्राहियों को सभी विभागोंं से संचालित हितग्राही योजना का शत प्रतिशत लाभ मिल सके। नगर निगम, स्वास्थ्य, खाद्य्य एवं जिला प्रशासन के अन्य विभागीय कर्मचारियों की ड्यूटी सर्वे में लगाई गई है। 17 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक की प्रोग्रेस रिपोर्ट पर विभागीय अधिकारियों के साथ अभियान में ड्यूटीरत कर्मचारियों के साथ आयुक्त विशालसिंह चौहान, के द्वारा एसडीएम प्रदीप सोनी एवं अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक में किये गये कार्यो की समीक्षा की। जिन वार्डो में सर्वे कार्य धीमी गति से चल रहा है वहां कार्य में गति लाने को कहा गया। साथ ही कार्य में लापरवाही बरतने पर कर्मचारी के विरूद्ध कठोर कार्यवाही भी की जाएगी। आयुक्त ने यह भी बताया कि 14 अक्टूबर शुक्रवार को निगम सीमा क्षेत्र के 45 ही वार्ड में मुख्यमंत्री जन सेवा अभियान के तहत पुन: कैंप लगाए जाएंगे। 9 अक्टूबर को जिन स्थानों पर कैंप लगाए गए थे उन्हीं स्थानों पर पात्रता पर्ची आयुष्मान कार्ड आदि योजनाओं के लिए नगर निगम द्वारा कैंप लगाया जा रहा है। सभी पात्र हितग्राही कैंप में आयुष्मान कार्ड बनवाए जाने हेतु आवेदन कर आयुष्मान कार्ड बनवाएं। बैठक में तहसीलदार राजकुमार हलदर, सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।