घर-घर जाकर मतदान के लिए किया प्रेरित पहली बार मतदान करने वाले युवाओं की जिज्ञासा का किया समाधान

देवास। आगामी दिनों में नगर निगम चुनाव होना है। मतदाताओं को मतदान करने हेतुजागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाकर प्रेरित किया जाना है नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन के माध्यम से जन जागरूकता अभियान चलाकर निष्पक्ष मतदान करने के लिए प्रेरितकर रहेहै। जागरूकतारैली के माध्यम से भी मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक किया जा रहा है। मतदाताओं को मतदान का महत्व बताया। साथ ही ईवीएम मशीन की विशेषताओं की जानकारी दी। ऐसे मतदाता जो पहली बार मतदान करने वाले हैं, उनमें मतदान के प्रति अधिक जागरूकता नजर आई। ऐसे मतदाताओं ने ईवीएम मशीन के बारे में बारिकी से जानकारी प्राप्त की।। मतदाताओं को पोलिंग बूथों की जानकारी भी दी गई। सभी मतदाताओं से अपील की गई किे वे मतदान के दिन अपने नजदीकी केंद्र पर जाकर अनिवार्य रूप से मतदान करें।