गंदगी भारत छोडो अभियान मे जनसंख्या के आधार पर प्रदेश मे देवास प्रथम स्थान पर

देवास/ देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सम्पूर्ण भारत के शहरो मे गंदगी भारत छोडो अभियान चलाये जाने हेतु सम्पूर्ण नगर निगमो, नगर पालिकाओ, नगर परिषदो मे प्रदेश स्तर पर प्रेरित किया गया। जिसमे 1 लाख से 5 लाख तक की जनसंख्या तथा 5 लाख से अधिक जनसंख्या वाले शहरो मे प्रदेश स्तर पर नगर निगमो एवं नगर पालिकाओ द्वारा गंदगी भारत छोडो अभियान चलाया गया। जिसमे मध्य प्रदेश मे देवास नगर निगम 1 लाख से 5 लाख तक की जनसंख्या मे प्रथम स्थान पर रहा तथा 5 लाख से अधिक जनसंख्या मे द्वितीय स्थान पर रहा। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि अभियान की शुरूआत स्वच्छता की शपथ से की गई थी। अभियान मे कुल पांच पडाव शामिल थे। निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा रोजाना रात्रीकालीन मे व्यवसाईक एवं सार्वजनिक स्थानो पर मशीन के माध्यम से सफाई का कार्य किया गया था। इस अभियान मे शहर मे स्थित सामाजिक संस्थाओ को भी जोडा गया था, कचरे का पृथकीकरण एवं निष्पादन हेतु सहयोगी संस्थाओ द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाये गये। कोरोना महामारी से बचाव हेतु जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया गया। निचली बस्तियो मे मास्क का वितरण किया गया। सफाई कर्मचारियो का सम्मान किया गया। कोरोनटाईन क्षेत्रो मे विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। शहर मे स्थित सामुदायिक शौचालयो के आस-पास की सफाई एवं उनकी मरम्मत का कार्य करवाया गया। अस्थाई कचरा पाईंटो को शहर से हटाया गया। होम कम्पोस्टिंग करने वाले नागरिको को सम्मानित किया गया। इस उपलब्धी पर निगम आयुक्त ने देवास शहरवासियो को अपना रचनात्मक सहयोग देने एवं निगम की टीम को कडी मेहनत करने पर बधाई दी है।