गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत निगम अधिकारियो, कर्मचारियो को स्वच्छता की शपथ दिलाई गई

देवास/ गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत स्वछता की शपथ नगर निगम कार्यालय मेे निगम अधिकारियो, कर्मचारियो को निगम अपर आयुक्त प्रिया वर्मा द्वारा दिलाई गई। शपथ मे, अपने वार्ड ओर शहर को साफ रखने मे हमेशा योगदान देने, घर से निकलने वाला सूखा ओर गीला कचरा अलग-अलग रखने, अपने घर या आफीस मे सिंगल यूज प्लास्टिक का प्रयोग नही करने, पॉलिथीन प्रतिबंध का पूरा पालन कर, दूसरो को भी इसके लिये रोकने, अपने बाजार, अन्य सार्वजनिक स्थानो को गंदा नही करने, खुले मे शौच न खुद करने न ही दुसरो को करने देगें, मै अपने, प्रदेश मे सर्वत्र स्वछता के लिये संकल्प लेता हुॅ, हम संकल्प लेते है कि अपने शहर ओर प्रदेश से गंदगी को हमेशा दूर रखने, इस प्रकार हम गंदगी मुक्त भारत का संपना पूरा करेंगें की शपथ निगम अधिकारियो एवं कर्मचारियो को शपथ दिलाई गई।