गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत शहर मे व्यापक रूप से निगम द्वारा सफाई कार्य

गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत निगम द्वारा शहर मे निरंतर साफ-सफाई कार्य नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे किया जा रहा है। जिसमे निगम द्वारा नालियो की व्यापक सफाई करवाई जाने तथा शहर के मार्गो तथा वार्डो की गलियो की भी व्यापक सफाई करवाई जाने तथा एंटीलार्वा का छिडकाव भी किये जाने के साथ ही निगम द्वारा निर्धारित स्थानो पर रखी गई पेटीयो की भी व्यापक सफाई के साथ ही वार्ड के नागरिको को अपने घरो के व्यक्तिगत शौचालयो को साफ-सुथरा रखने की समझाई दी जाने एवं अपने घरो के आस-पास गंदगी नही करने तथा दुसरो को भी गंदगी नही करने देने हेतु प्रेरित करने की समझाईश भी निगम द्वारा दी जा रही है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे अपने घरो से निकलने वाले गीले एवं सुखे कचरे को अलग-अलग डस्टीबीनो मे संग्रहीत कर निगम की घरो-घर आने वाली कचरा गाडीयो मे ही डालें। जिससे गंदगी भारत छोडो अभियान को सफल बनाने मे सहयोग मिल सके।