खेल महोत्सव प्रथम जिला ओलंपिक खेल का समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह आज

देवास। नगर पालिक निगम द्वारा प्रायोजित खेल महोत्सव प्रथम जिला ओलंपिक खेल का समापन एवं पुरुस्कार वितरण समारोह 28 दिसम्बर मंगलवार को 11 बजे श्रीमंत तुकोजीराव पवार स्पोर्ट्स पार्क औद्योगिक क्षेत्र ए बी रोड़ पर सम्पन्न होगा। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में रमेश मेंदोला अध्यक्ष मध्य प्रदेश ओलंपिक संघ, गायत्री राजे पवार विधायक  जिला ओलंपिक एसोसिएशन अध्यक्ष, विक्रम सिंह पवार अध्यक्ष देवास जिला कबड्डी एसोसिएशन, राजीव खंडेलवाल जिला अध्यक्ष , जिला पंचायत अध्यक्ष नरेन्द्रसिंह राजपूत,आशीष शर्मा विधायक खातेगांव, मनोज चौधरी, विधायक हाटपिपलिया, पहाड़सिंह कन्नौजे विधायक बागली, कलेक्टर चंद्रमौली शुक्ला, डॉ.शिवदयाल सिंह पुलिस अधीक्षक, आयोजन समिति के अध्यक्ष निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान, सुभाष शर्मा वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवास जिला ओलंपिक तत्कालीन महापौर होंगे।