कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य विभाग और नगर निगम प्रशासन हुआ सख्त

देवास/ नगर निगम एवं जिला प्रशासन से खाद्य विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम कर्मचारियो के साथ पूरा अमला वन-टु-वन बडे प्रतिष्ठानों दवाई एजेंसियो, मेडिकल स्टोर, किराना बडे व्यापारियो, प्रतिष्ठानो पर सचिंग अभियान चालू किया गया। जिसमे सभी प्रतिष्ठान संचालको से कोरोना टीकाकरण के दूसरे डोज की जानकारी ली गई। प्रतिष्ठानो पर कार्य करने वाले कर्मचारियो से पूछताछ की गई जिन लोगों के द्वारा टीके का दूसरा डोज नही लगवाया है वह अपने नियत तिथि अनुसार दूसरा टीका अवश्य लगवायें। टीका नही लगवाने की दृष्टि मे प्रतिष्ठानो पर वैधानिक कार्यवाही की जावेगी एवं सार्वजनिक स्थानो एवं वैवाहिक अन्य सामाजिक कार्यक्रमो पर भी सर्चिंग अभियान चलाया जायेगा। कलेक्टर चन्द्रमौली शुक्ला, नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा सभी प्रतिष्ठान संचालको व सभी नागरिको से अपील की है कि जिन्होनें अपना दूसरा डोज नही लगवाया है वे निर्धारित टीका केन्द्रो पर जाकर टीका लगवायें। प्रशासन ने ऐसे नागरिक जो टीका केन्द्र पर आने मे असमर्थ है उन नागरिको के घर पर भी जाकर टीका लगाये जाने की व्यवस्था की गई है।