कंटेनमेंट एरिया मे सेनेटाईजेशन का कार्य जारी बिना मास्क के राहगीरो पर चालानी कार्यवाही, सफाई पखवाडे अन्तर्गत निरंतर सफाई निगम द्वारा

कंटेनमेंट एरिया मे सेनेटाईजेशन का कार्य जारी
बिना मास्क के राहगीरो पर चालानी कार्यवाही, सफाई पखवाडे अन्तर्गत निरंतर सफाई निगम द्वारा
देवास/ कोरोना वायरस के संक्रमण से शहर के नागरिको के बचाव हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे शहर के संक्रमण व्यक्तियो के निवास तथा आस-पास कंटेनमेंट एरिया (संक्रमित क्षेत्रो) को सेनेटाईज किये जाने का कार्य सतत रूप से निगम स्वास्थ्य विभाग द्वारा निगम के फायर वाहन से किया जा रहा है। इसी प्रकार शहर मे बिना मास्क के निकलने वाले राहगीरो पर उनकी ही सुरक्षा हेतु चालानी कार्यवाही की जाकर बिना मास्क के शहर मे नही निकलने की समझाईश भी निगम की टीम द्वारा दी जा रही है। जिसमे बिना मास्क के राहगीरो पर चालानी कार्यवाही कर 3750 की वुसली निगम द्वारा की गई तथा सोशल डिस्टेंस का पालन नही करने पर 2000 की चालानी कार्यवाही भी की गई एवं सार्वजनिक स्थान पर गंदगी करने पर 1000, सीएनडी वेस्ट पर 800 की चालानी कार्यवाही निगम द्वारा की गई। नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान ने नागरिको से अपील की है कि वे अपने व अपने परिवार की सुरक्षा हेतु बिना मास्क पहने  शहर मे न निकले। जिससे वे कोविड-19 के संक्रमण से अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकें। इसी प्रकार शहर मे सफाई पखवाडे अन्तर्गत शहर को साफ व स्वच्छ रखने हेतु नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के मार्गदर्शन मे शहर मे निरंतर सफाई अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत बडे नालो नालियो, चेम्बरो की सफाई युद्ध स्तर पर जेसीबी मशीन से सफाई की जा रही है तथा निकलने वाली गाद व कचरे का निपटान भी तत्काल किया जा रहा है। जिससे शहर मे वर्षाकाल के दौरान जलजमाव तथा पानी की निकासी अवरूद्ध न हो।  शहर के प्रमुख मार्गो, क्षेत्रो, गलियो मे झाडू लगवाई जाकर सफाई भी निगम द्वारा निरंतर करवाई जा रही है। गाजर घास को भी निरंतर रूप से कटवाये जाने का कार्य निगम द्वारा किया जा रहा है।