इंदौर में आयोजित स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कलेक्टर श्री शुक्ला, निगम आयुक्त श्री चौहान को किया सम्मानित

नगर निगम को एक करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई
देवास / प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह इंदौर में आयोजित किया गया । कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगर निगम प्रशासक चंद्रमौली शुक्ला व नगर निगम आयुक्त विशाल सिंह चौहान को सम्मानित कर प्रतीक चिन्ह भेंट किया। नगर निगम को एक करोड़ रुपए की राशि पुरस्कार स्वरूप दी गई।
उल्लेखनीय है कि विगत माह में भारत सरकार से स्वच्छता सम्मान देवास शहर को प्राप्त हुआ था। इसके साथ ही देवास शहर को स्वच्छता सफाई मित्र चैलेंज में प्रथम स्थान आने, थ्री स्टार रेटिंग में तीसरा स्थान तथा 1 से 10 लाख की आबादी में दसवां स्थान प्राप्त करने, बेस्ट इनोवेटिव प्रैक्टिसेस में बेस्ट अवार्ड भारत सरकार द्वारा गया था। देवास नगर निगम की इस उपलब्धि पर आज आयोजित प्रदेश स्तरीय स्वच्छता प्रेरक सम्मान समारोह में नगर निगम को सम्मानित किया गया।