आयुक्त ने भोपाल चौराहा से मंडुक पुष्कर तालाब तक किया भ्रमण मक्सी रोड ब्रिज सडक निर्माण मे गति लाने के दिये निर्देश

देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा लोक निर्माण विभाग एवं नगर निगम के अधिकारियो व काम करने वाली ऐजेंसी के साथ सडक निर्माण चौडीकरण के काये मे गति नही होने से आ रही व्यवहारिक समस्याओ को लेकर  भौपाल चौराहा से लेकर मंडुक पुष्कर तालाब तक पैदल भ्रमण किया। आयुक्त ने पूरी टीम के साथ भ्रमण कर सडक चौडीकरण मे आ रही कुछ व्यवहारिक समस्याओ को दूर किया। साथ ही सडक निर्माण मे आ रहे बडे नाले का भी निरीक्षण के दौरान नाला निर्माण कार्य को लेकर विस्तृत जानकारी दी। सडक निर्माण को लेकर किये गये भ्रमण के दौरान आयुक्त ने बताया कि किये जाने वाले कार्य मे गति आये यह उद्देष्य से समस्याओ को दूर कर भ्रमण किया। साथ ही मक्सी रोड रिलायंस पम्प से भोपाल चौराहे तक चल रहे ब्रिज के कार्य मे गति नही होने से आने जाने वाले राहगीरो को आ रही समस्याओ को देखते हुये ब्रिज एवं सडक निर्माण कार्य मे तेजी से गति आवे इस हेतु निर्माण कार्य ऐजेंसी एवं विभागीय अधिकारियो को सख्त हिदायत देते हुये निर्माण कार्य मे तेजी लाने हेतु कहा।