आयुक्त ने किया शहर में चल रहे विकास कार्यो का ओचक निरीक्षण
देवास। नगर निगम आयुक्त विशालसिंह चौहान ने देवास शहर में चल रहे निगम के कार्यो का ओचक निरीक्षण किया तथा चल रहे विकास कार्यो पर निगम प्रभारी अधिकारियों से चर्चा कर समयावधि में कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किये तथा शहर में चल रही सफाई व्यवस्था को भी देखा तथा नाला नालियों की सफाई एवं सुअर पकड़ो अभियान जारी रखने के आदेश दिये। देवास में इंदौर मेन रोड पर आम नागरिकों की सुविधा के लिए पार्क का निर्माण किया जा रहा है। जिसका कार्य चरम सीमा पर है। नवनिर्मित पार्क में चल रहे कार्यो का निरीक्षण किया गया।