आयुक्त द्वारा शहर मे किये जा रहे विकास कार्यो की समीक्षा 14 जनवरी को निगम द्वारा लकी ड्रा से चयनितो को पुरस्कार वितरण

देवास/ शहर मे चल रहे विभिन्न विकास कार्यो की समीक्षा नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के द्वारा निगम के संबंधित अधिकारियो के साथ की गई। आयुक्त द्वारा निगम द्वारा विभिन्न मदो से किये जाने वाले विकास कार्यो एवं चल रहे विकास कार्यो के साथ सीवरेज योजना के कार्यो की समीक्षा कर शेष बचे कार्यो को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश बैठक मे उपस्थित अधिकारियो को दिये गये। आयुक्त ने बताया कि पूर्व मे निगम द्वारा शंकरगढ पहाडी पर फोटोग्राफी प्रतियोगिता के चयनित प्रतिभागियो को पुरस्कारो का वितरण 14 जनवरी 2021 को किया जावेगा। साथ ही निगम द्वारा शहर के निगम संबंधी बकायादारो द्वारा अपने राजस्व करो मे संपत्तिकर, जलकर, निगम स्वामित्व की दुकान किराया की राशि को एक मुश्त 31 दिसम्बर तक जमा कराया है। ऐसे करदाताओ को निगम द्वारा लकी ड्रा के माध्यम से चयनित कर उन्हे भी 14 जनवरी को पुरस्कृत किया जावेगा।