आयुक्त द्वारा शहर की साफ- सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण

देवास/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के अन्तर्गत शहर मे की जा रही साफ-सफाई व्यवस्था को चाक चौबंद रखने हेतु गत दिवस नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा शहर के सफाई कार्यो का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दौरान विभिन्न वार्ड क्षेत्रो मे 66 सफाई मित्र, 8 नाला गेंग कर्मचारी अनुपस्थित पाये गये। आयुक्त द्वारा प्रात: 6 बजे शहर मे औचक निरीक्षण के दौरान वार्डो मे वायरलेस सेट पर कर्मचारियो की उपस्थिती की जानकारी ली गई। जिसमे 66 सफाई मित्र, 8 नाला गेंग कर्मचारीयो की अनुपस्थिती पाई गई, जिससे त्यौहार के बाद किये जाने वाले सफाई कार्यो की व्यवस्था मे व्यवधान उत्पन्न होने से सफाई कार्य पूर्णत: नही होने से तथा सफाई व्यवस्था की कोई वैकल्पिक व्यवस्था नही होने के कारण नागरिको को असुविधा होने से निगम की छबी धुमिल हुई। जिसके कारण आयुक्त द्वारा बिना सूचना के अनुपस्थित कर्मचारी, सफाई मित्रो से अप्रसन्नता व्यक्त करते हुये भविष्य मे ऐसा नही होवे इसके लिये सभी झोन प्रभारी, स्वच्छता निरीक्षक, वार्ड दरोगाओ को मौके पर ही आदेशित किया गया कि बिना कोई पूर्व सूचना के निगम सफाई मित्र एवं कर्मचारी अपने कार्य पर अनुपस्थित रहते है तो उनका दो दिवस का वेतन काटे जाने तथा एक से अधिक दिवस अनुपस्थित रहने पर सेवा से पृथक करने की कार्यवाही किये जाने के निर्देश दिये गये। आयुक्त द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अभियान एवं राजस्व करो की विशेष वसुली अभियान तथा आत्म निर्भर म.प्र. के अन्तर्गत दिये गये लक्ष्यो का समय सीमा मे क्रियान्वयन को दृष्टिगत रखते हुये निगम के समस्त विभाग प्रमुखो, समस्त अधिकारी व कर्मचारीयो के समस्त प्रकार के अवकाश को आगामी आदेश तक प्रतिबंधित किया गया है।