आयुक्त द्वारा चल रहे निगम कार्यो की समीक्षा

देवास/ नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान द्वारा वार्डो मे चल रहे विकास कार्यो तथा किये जाने वाले अन्य विकास कार्यो पर विभागीय अधिकारियो के साथ समीक्षा बैठक आहुत की गई। जिसमे चल रहे विकास कार्यो तथा जिन कार्यो के टेण्डर होकर कार्य प्रारंभ किये जाना है, उन कार्यो को समय सीमा मे प्रारंभ किये जाने हेतु समीक्षा बैठक के दौरान निर्देश दिये। सीएम हेल्प लाईन से प्राप्त शिकायतो की समीक्षा कर विभागीय स्तर पर शिकायत का निराकरण प्रथम स्तर पर ही करें। समयावधी पत्रो पर जानकारी लेते हुये निराकरण तत्काल किये जाने हेतु संबंधित विभाग प्रमुखो को निर्देशित किया गया। जल शक्ति अभियान चलाये जाने हेतु विभागीय स्तर पर टीम गठित कर शासन निर्देश अनुसार अभियान के लिये कार्य योजना तैयार की जाने हेतु निगम कार्यपालन यंत्री को निर्देशित किया। इसी प्रकार सीवरेज कनेक्शन जिन घरो मे नही लिया जा रहा है, उन पर चालानी कार्यवाही की जाने हेतु झोनल अधिकारियो को निर्देश दिये। साथ ही सीवरेज कनेक्शन पर मेन फोकस देते हुये प्रतिदिन किये जाने वाले कनेक्शनो की जानकारी प्रस्तुत करने हेतु कहा गया। जिसकी मानिटरिंग एस.ई. मेहता तथा ई.ई. वर्मा को करने हेतु कहा गया। आयुक्त द्वारा गौशाला मे गायो के लिये शेड निर्माण तथा पीने के पानी की व्यवस्था व अन्य व्यवस्थाओ को भी लेकर चर्चा करते हुये निगम सहायक यंत्री सौरभ त्रिपाठी एवं उपयंत्री जितेन्द्र सिसोदिया को कार्य प्रारंभ किये जाने हेतु कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिये गये।