आपदा प्रबंधन पर दिया सफाई मित्रो को प्रशिक्षण

देवास।  नगर निगम देवास द्वारा निकाय में कार्यरत सभी सफाई मित्रो के लिए आपदा प्रबंधन पर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमे देवास के के. पी. कॉलेज के शिक्षक द्वारा सभी सफाई मित्रो को जानकारी प्रदान की गई कि वास्तव में आपदा प्रबंधन क्या होता है, इसके अंतर्गत क्या क्या आता है, अगर भविष्य में कभी ऐसी स्थिति बनती है तो हमे इस परिस्थिति में क्या करना चाहिए, क्या क्या सावधानियां रखनी चाहिए, इसी स्थिति में हमे कर्मचारी अपने स्वयं एवं अपने परिवार कैसे ध्यान रख सकता है। इस सभी विषय पर सफाई मित्रो को जानकारी दी गई।