आज  लकी ड्रा के माध्यम से चयनित  करदाता प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया जावेगा

देवास/ नगर निगम राजस्व करो के भुगतान हेतु आयोजित लकी ड्रा मे भाग लेकर देवास शहर के करदाताओ द्वारा करो का भुगतान किया गया। जिसमे निगम द्वारा घोषित ईनामी योजना का लकी ड्रा निगम कार्यालय मे जिला कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री चन्द्रमौली शुक्ला के द्वारा निगम आयुक्त विशालसिह चौहान एवं निगम अधिकारियो, कर्मचारियो की उपस्थिती मे मय विडियो ग्राफी के साथ आज 14 जनवरी को समय सुबह 11.30 बजे ड्रा खोला जावेगा। चयनित 101 प्रतिभागियो को दूरभाष के माध्यम से तत्काल सूचित किया जावेगा। इसके पश्चात समय दोपहर 4 बजे मल्हार स्मृति ऑडीटोरियम मे देवास विधायक श्रीमंत गायत्री राजे पवार द्वारा लकी ड्रा मे चयनित प्रतिभागियो को पुरस्कृत किया जावेगा।