अमानक पॉलिथीन जप्ती व चालानी कार्यवाही सतत रूप से जारी

देवास/ स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 को लेकर नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देशन मे शहर को पॉलिथीन मुक्त करने हेतु निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सतत रूप से चालानी कार्यवाही कर अमानक पॉलिथीन जप्ती की कार्यवाही कर रही है। जिसके अन्तर्गत शहर के व्यवसायिक प्रतिष्ठानो से 8 किलो के लगभग अमानक पॉलिथीन जप्त कर राशि रूपये 2950 की चालानी कार्यवाही निगम की टीम द्वारा की गई। इसी प्रकार शहर के वार्डो को स्वच्छ व सुन्दर बनाये रखने हेतु निगम की टीम द्वार सुअर पकडो अभियान के अन्तर्गत आवारा सुअरो को पकडकर शहर से बाहर छोडा जा रहा है। जिससे गंदगी फैंलने से बचाव हो सके।