अटल जी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच बेदाग छवि और राष्ट्र समर्पित जीवन से भारतीय राजनीति में अमिट छाप छोडी- विधायक पवार अटल जी की प्रतिमा अनावरण के साथ ही करोड़ों के विकास कार्यो का भूमिपूजन

देवास। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने अपनी राष्ट्रवादी सोच, बेदाग छवि और राष्ट्र के प्रति अपने जीवन को समर्पित कर भारतीय राजनीति में अपनी अमिट छाप छोड़ी उपरोक्त उद्गार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बालगढ़ चौराहा स्थित प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर विधायक गायत्री राजे पवार ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि अटल जी जहां एक और सफल संगठनकर्ता थे वहीं दूसरी ओर देश का नेतृत्व करते हुए उन्होंने पोखरण परमाणु परीक्षण जैसे फैसलों से भारत की एक मजबूत छवि दुनिया में बनाई। कार्यक्रम में सांसद महेन्द्र्रसिंह सोलंकी ने कहा कि अटल जी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु, कुशल वक्ता, हिन्दी साहित्य के महान रचनाकार थे। अपना पूरा जीवन उन्होंने राष्ट्र सेवा के लिये समर्पित कर दिया । देश के प्रति उनके समर्पण को कभी भुलाया नही जा सकता।
नगर निगम देवास और विकास प्राधिकरण देवास द्वारा आयोजित विकास कार्यो के अंतर्गत देवास मक्सी बायपास चौराहे से भोपाल चौराहा तक 6 लेन सीमेंट कांक्रिट मार्ग तथा भोपाल चौराहा से लेकर एपेक्स हास्पिटल तक सड़क चौड़ीकरण तथा सेंटर लाइटिंग कार्य जिसकी लागत लगभग 50 लाख रूपये है। इसी प्रकार महात्मा गांधी चिकित्सालय में धर्मशाला एवं केंटीन निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया जिसकी लागत 43 लाख रूपये है। इस अवसर पर सीएमएचओ एम पी शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। एम आर 13 के निकट न्यू देवास झोन 2 की भूमि पर विकास कार्य जिसकी लागत 52.37 लाख है का भूमिपूजन। बायपास से दीनदयाल नगर तक सेक्टर रोड निर्माण कार्य जिसकी लागत 42.26 लाख है। औद्योेगिक क्षेत्र में औद्योगिक विकास निगम के सहयोग से निर्मित गार्डन का भी भूमि पूजन विधायक गायत्री राजे पवार एवं सांसद महेन्द्रसिंह सोलंकी द्वारा किया गया। इस अवसर पर पूर्व महापौर सुभाष शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष बहादुर मुकाती, भाजपा नेता दुर्गेश अग्रवाल, ओम जोशी, भरत चौधरी, पार्षद अर्जुन चौधरी, बाबू यादव, राज वर्मा, जुबेेर लाला, रामचरण पटेल, मंडल अध्यक्ष सचिन जोशी, गणेश पटेल, बजरंग बैरवा, इंदरसिंह ठाकुर, रामेश्वर दायमा, यशवंत हरोडे, मिलिंद सोलंकी, प्रतीक सोलंकी, राजा अकोदिया, विजेन्द्र राणा, संतोष पंचोली, मनोहरसिंह, हरीश देवलिया, धर्मेन्द्र जाधव, बिद्युत मालाकार, बलराम प्रजापति, प्रिया शर्मा, अंजु जोशी, नितिन आहूजा, विजय चौहान, अर्जुन यादव आदि उपस्थित थे। ं