अंतर्राष्ट्रीय संस्थायें वायु गुणवत्ता सुधार हेतु रिसर्च कर शहर मे कार्य करेंगी
देवास/ पिछले कई वर्षो मे स्वच्छ भारत मिशन मे किए गये प्रशंसनीय कार्यो के बाद देवास नगर निगम ने अब तक शहर की हवा को स्वच्छ बनाने पर रणनिती पूर्वक कार्य करने की शुरूआत की है। इसके लिए अब देवास नगर निगम पर्यावरण पर कार्य करने वाली देश की प्रतिष्ठत संस्था द एनर्जी एण्ड रिर्सोसेज इंस्टीट्युट तथा दुनिया भर मे पर्यावरण पर वैज्ञानिक रिसर्च करने वाली अन्तर्राष्ट्रीय संस्था पर्यावरण रक्षा कोष (ई.डी.एफ.) के साथ मिलकर स्थानीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन पर शहर मे कार्य करने जा रहा है। आयुक्त विशालसिह चौहान ने बताया कि देवास एक उभरता हुआ शहर है और हम समझते है कि पर्यावरण के संरक्षण के साथ—साथ आर्थिक विकास होना चाहिए इस लिए हम वायु गुणवत्ता प्रबंधन के माध्यम से स्वच्छ हवा की दिशा मे वैज्ञानिक समाधान प्रदान करने मे मदद करने के लिए दो प्रसिद्ध संस्थाओ के साथ कार्य करने जा रहे है। टी.ई.आर.आई. और ई.डी.एफ. वैज्ञानिक उपकरणो के माध्यम से शहर के प्रदुषण के स्थानिय स्त्रोतो को पहचान करके उन्हें चिन्हित करेगें तथा अपने अध्ययन के आधार पर प्रदुषण को कम करने के लिए एक्शन प्लान बनायेगें। शहर मे स्वच्छ वायु के लिए (नेशनल क्लीन एयर प्रोग्राम) के अन्तर्गत यह एक बडी पहल होगी। टी.ई.आर.आई. के प्रोजेक्ट लीडर आर. सुरेश ने बताया कि यह जनवरी 2023 से शुरू होने वाली दो सीजन की स्टडी होगी। जिसके अन्तर्गत प्रत्येक सीजन के लिए प्रदुषण स्त्रोतो की पहचान कर इसे कम कराने के उपायो पर कार्य करेगें। साथ ई.डी.एफ.और टी.ई.आर.आई. जागरूकता कार्यक्रमो और क्षमतावर्धन कार्यक्रम भी शहर की संस्थाओ और आम नागरिको के लिए आयोजित करेगें।