गंदगी भारत छोडो अभियान

गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत निगम द्वारा शहर मे विशेष रूप से साफ-सफाई करवाई जा रही है। निगम द्वारा नालियो, सडको तथा कचरा पेटियो की सफाई के साथ ही प्रमुख मार्गो, शहर के वार्डो मे झाडू लगवाई जा रही है। जिसमे नालो की विशेष सफाई निगम सफाई मित्रो द्वारा की जा रही है। इसी प्रकार वार्डो के रहवासियो को अपने-अपने घरो के व्यक्तिगत शौचालयो की विशेष रूप से सफाई की जाने की समझाईश भी दी जाने के साथ ही अपने घरो के आस-पास गंदगी नही करने व किसी ओर को करने देने की समझाई भी निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दी जा रही है तथा वार्डवासियो को गंदगी भारत छोडो अभियान की शपथ भी दिलवाई जा रही है।