कोरोना वायरस के विरुद्ध लडने के लिए शपथ

देवास गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत शहर मे विशेष रूप से साफ.सफाई अभियान नगर निगम आयुक्त विशालसिह चौहान के निर्देश पर चलाया जा रहा है। जिसके तहत निगम द्वारा शहर मे विशेष रूप से साफ.सफाई करवाई जा रही है। निगम द्वारा नालियोए सडको तथा कचरा पेटियो की सफाई के साथ ही प्रमुख मार्गोए शहर के वार्डो मे झाडू लगवाई जा रही है। जिसमे नालो की विशेष सफाई निगम सफाई मित्रो द्वारा की जा रही है। इसी प्रकार वार्डो के रहवासियो को अपने.अपने घरो के व्यक्तिगत शौचालयो की विशेष रूप से सफाई की जाने की समझाईश भी दी जाने के साथ ही अपने घरो के आस.पास गंदगी नही करने व किसी ओर को करने देने की समझाई भी निगम स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा दी जा रही है तथा वार्डवासियो को गंदगी भारत छोडो अभियान की शपथ भी दिलवाई जा रही है। आयुक्त ने शहर के नागरिको से अपील की है कि वे गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत अपने घरो के शौचालयो की विशेष रूप से सफाई करवाई जाने के साथ ही निगम द्वारा करवाये जा रहे गंदगी भारत छोडो अभियान अन्तर्गत साफ.सफाई के कार्यो हेतु वार्डो मे सफाई के लिये आने वाले निगम सफाई मित्रो को हर संभव सहयोग प्रदान कर अभियान को सफल बनावें।